March 12, 2026

Jaspur Times

News Portal

वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को जसपुर में किया जागरूक

जसपुर। गन्ना किसान संस्थान काशीपुर द्वारा जोन नादेही के ग्राम राजपुर में कृषकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गन्ना उत्पादन से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं तकनीकी सुझाव प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने गन्ना की विभिन्न प्रजातियों तथा उनके लिए उपयुक्त परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों के बारे में विस्तारपूर्वक जानक. ारी देते हुए उनके नियंत्रण के उपाय भी बताए। गन्ना विकास परिषद नादेही के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह ने गन्ना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। वहीं चीनी मिल नादेही के प्रभारी मुख्य गन्ना अधिकारी पंकज

कुमार ने किसानों को चीनी मिल द्वारा किए जाने वाले गन्ना भुगतान संबंधी विषयों से अवगत कराया।

इस अवसर पर गन्ना विकास निरीक्षक कुमारी प्रियंका आर्य, गन्ना पर्यवेक्षक विनोद कुमार, विनेश कुमार, मुराद अली, प्रवेंद्र ठाकुर, शरीफ खान, विपुल चौहान, अशोक कुमार, गोपाल दत्त, प्रियंका बधानी, मनाली चौधरी सहित समस्त गन्ना पर्यवेक्षक एवं क्षेत्र के किसान मुस्लिम अली, अरशद, नन्हें, हुसैन, शाकिर आदि मौजूद रहे।