मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर शोक सांत्वना व्यक्त की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत