Uttarakhand DIPR Advertisement Uttarakhand DIPR Advertisement
October 18, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।

खटीमा 31 अगस्त 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को धरातल पर बढ़ावा देते हुए एक अनूठी पहल की। मुख्यमंत्री ने मेलाघाट रोड में पैदल चलकर मिलन डेरी पहुँचकर चाय का लुफ़्त उठाया। उनकी इस सादगी ने छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत संदेश दिया।

चाय का लुफ़्त लेने के साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बेहद आत्मीय माहौल में बातचीत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं,बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे,तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार की प्रेरणा मिलेगी।