खटीमा 31अगस्त 2026
।
गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में रवि शर्मा की दुकान में टिक्की खाने गए थे,जहां पर रवि शर्मा ने उन्हें बताया कि उनका 08 साल का बेटा देव बचपन से ही बीमार है उसके हाथ-पाव नहीं चलते हैं।बचपन से उसका उपचार किया जा रहा है, इन्द्रेश चिकित्सालय देहरादून में भी उपचार कराया।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार देर सायं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस के गोस्वामी,व चिकित्सकों तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के साथ लोहियाहेड रवि शर्मा के आवास पहुंचे। जहां पर ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ एच एस ऐरी व मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चे का परीक्षण किया व पुराने उपचार हिस्ट्री की जानकारी ली।
परीक्षण व पुराने उपचार हिस्ट्री जानने के उपरान्त चिकित्सकों ने सर्वप्रथम एम आर आई कराने का सुझाव दिया तथा उसके उपरान्त उपचार आगे बढ़ाया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी ने कल ही बच्चे का एम आर आई कराने के निर्देश मौके पर दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ बच्चे जिला चिकित्सालय ले जाने हेतु वाहन व सहायक प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ,बच्चे के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में ऊधम सिंह नगर ने प्रदेश में हासिल किया तृतीय स्थान
युवाओं ने किया मुख्यमंत्री के साथ किया समकालीन विषयों पर प्रत्यक्ष एवं निर्भीक संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।