भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि और माँ के जयकारों के बीच माँ नंदा-सुनंदा का भव्य डोला निकाला गया, जिसमें मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं रहे शामिल
माँ नंदा सुनंदा के भव्य डोला यात्रा मै कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा के दर्शन कर प्रदेश और भीमताल वासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
मंत्री कैड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को नंदान्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे। डोला यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल मै रहा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर
मुद्दाविहीन कांग्रेस का सहारा अब सिर्फ झूठ और भ्रम : मुख्यमंत्री धामी