स्ट्रीट लाईटों के खराब होने एवम् मिलने, सही करने सहित स्ट्रीट लाईटों का विवरण प्रतिदिन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
नैनीताल 19 सितम्बर 2026
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद् नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए।
उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कुमाऊँ आयुक्त ने प्रत्येक दिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका परिषद् के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। दोनों कार्मिक प्रतिदिन वाहन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान वार्डवार खराब मिली स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का विवरण प्रतिदिन तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शुरू किया डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘Populist or Responsible’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित