खटीमा 25 सितंबर 2026
एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता महान विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए पंडित जी के योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हर जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा पंडित जी का मानना था कि किसी भी राज्य या समाज की प्रगति का मापदंड उसकी शीर्ष ऊंचाइयां नहीं,बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की स्थिति से तय होता है। हमारी सरकार उनके अन्त्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) के विचार को अपना मूल मंत्र मानकर हर गरीब,किसान,महिला और युवा के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,मेयर विकास शर्मा,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री के आवाहन पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कॉरपोरेट सेक्टर आया आगे।
मुख्यमंत्री ने लोहियाहैड हैलीपैड एवं अपने निजी आवास में सुनीं,जनसमस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
23 सितंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या