राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा 08-09 अक्टूबर को अपने परिसर में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जनजातीय विकास निधि (TDF) परियोजनाओं के लाभार्थियों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विपणन को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना था।
महोत्सव का उद्घाटन मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने नाबार्ड की पहल की सराहना कर कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के विविध उत्पादों एवं कृषि उपज के प्रति उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
नाबार्ड के उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज यादव ने महोत्सव में प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। समारोह में उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. एन. पाण्डेय तथा भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री हर्ष कुमार गौतम बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।
महोत्सव में लगभग 2,400 किलो सेब और 700 किलो कीवी फल की बिक्री हुई। इसके अतिरिक्त हथकरघा उत्पादों, डेयरी उत्पादों तथा विभिन्न भौगोलिक संकेतक (GI) टैगयुक्त उत्पादों की भी उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की गई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान