November 2, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री खाटू श्याम के भजनों की गूंज: श्याम रसोई में महापौर खुद वितरित कर रहे हैं प्रसाद

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते त्योहारों की रौनक के बीच काशीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल हारे का सहारा श्री खाटू श्याम हमारा की सांस्कृतिक भजन संध्याओं के चलते चारों तरफ धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीण भारी संख्या में इन सांस्कृतिक संध्याओं में शामिल होकर शानदार भजनों पर झूम उठते हैं और पूरा धार्मिक आनंद ले रहे हैं। बीती रात ग्राम पंचायत धनौरी पट्टी स्थित नागरा रिसॉर्ट में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में भी ग्रामीण स्त्री पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए और अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को इस बात की भी खुशी का एहसास हो रहा है की भजन संध्या के बाद उन्हें श्याम रसोई में शानदार प्रसाद भी मिल रहा है और महापौर खुद खड़े होकर भक्तों में प्रसाद वितरित करते हैं।

महापौर दीपक बाली ने समस्त ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर बाबा श्री श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर ने श्याम रसोई में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित कर धार्मिक सेवा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। भजन संध्याओं में ग्रामीण जनता के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं।