खटीमा।29 अगस्त, 2024/- जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पी एम जनमन) के तहत विकासखंड खटीमा के ग्राम पंचायत जुडका में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगों का एन.सी.डी स्क्रीनिंग किया गया 10 लाभार्थीयों का टीकाकरण तथा दवाईयां वितरित की गई साथ ही शिविर में कृषि विभाग द्वारा फसलों से संबंधित तथा फसलों में होने वाली बीमारियों के लक्षण तथा कारण आदि पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उक्त शिविर में ग्राम प्रधान जुडका, सहायक समाज कल्याण अधिकारी काशीपुर, ग्राम विकास अधिकारी जुडका तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जुडका, कृषि अधिकारी व कृषि विकास अधिकारी, तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया