हल्द्वानी। शहर में बालिका के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार टनकपुर रोड निवासी मोहम्मद वसीम की 9 वर्षीय पुत्री बीती देर शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ मोहल्ले में खेल रही थी इसी बीच एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा जहां उसने वसीम की पुत्री को गोद में उठाकर ले जाने का प्रयास किया यह देख खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी धुनाई लगा दी और उसे बनभूलपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवीन आर्य पुत्र रामलाल निवासी वार्ड नंबर 34 काठगोदाम बताया। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया