देहरादून।बंशीधर तिवारी ( Banshidhar Tiwari ) कमाल के अधिकारी हैं। यूं तो उनमें कई विशिष्ट गुण विद्यमान हैं। लेकिन कुछ गुण तो अद्भुत हैं। वो गुण हैं अपने अधीनस्थों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करना। अपने विभाग को परिवार के रूप में देखना और सभी कार्मिकों के सुख-दुख में शामिल होना। वह जनता को जाति, धर्म, अमीर और गरीब की नजरों से नहीं देखते।
इन्हीं तमाम वजहों से वह जनप्रिय हैं। तिवारी जी के मामले में एक बात गौर करने वाली है। उत्तराखण्ड के अब तक के इतिहास में वह सबसे लम्बे समय तक महानिदेशक शिक्षा के पद पर रहे। राज्य गठन के बाद से यहां 23 अधिकारी महानिदेशक बने हैं जिनमें से एकमात्र अधिकारी बंशीघर तिवारी हैं जिन्होंने लगातार तीन वर्ष से अधिक समय तक इस पद की जिम्मेदारी उठाई।
दूसरा नम्बर नम्रता कुमार का है। वह 21 माह तक शिक्षा महानिदेशक रहीं। जाते-जाते तिवारी एक और रिकॉर्ड शिक्षा विभाग में बना गए। वह पहले शिक्षा महानिदेशक हैं जिनको पूरे निदेशालय के कार्मिकों ने शानदार विदाई दी। रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित एक होटल में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया