देहरादून()। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ महामहिम राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें राज्य में घटित विभिन्न घटनाओं के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में छह बिंदुओ पर संज्ञान लेने की अपील की गई है जिसमें भाजपा सरकार के विगत ढाई वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार, बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं को राज्यपाल के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के मामले में विशेष न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा की अदालत द्वारा मुकदमा चलाये जाने अनुमति के निर्देश पर कार्रवाई करने एवं रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही हथियारों की तस्करी की जांच एनआईए से कराये जाने एवं जनपद हरिद्वार के सोहलपुर निवासी तसलीम नामक व्यक्ति की पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने एवं पानी में डुबोकर मारने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया