उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी
नो जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों जिलों में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाडी केंद्रों में कल एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन