रूद्रपुर 13 सितम्बर 2024/
5वें राज्य स्तरीय खेल 2024 का आयोजन आगामी 20 सितम्बर से मनोज सरकार स्पोर्ट स्टेडियम रूद्रपुर उधमसिंह नगर में आयोजित होगें। 5वें राज्य स्तरीय खेल 2024 के शुभांकर सिम्बा का लोकार्पण जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया। उन्होने कहा खेलेगा उत्तराखण्ड, जीतेगा उत्तराखण्ड। उन्होने आयोजन मंडल को 5वें राज्य स्तरीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद मुख्य-मुख्य स्थानों पर खेल शुभांकर सिम्बा का पोस्टर, बैनर, होर्डिग्स लगाकर वृहद प्रचार-प्रसार किया जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, राकेश तिवारी, राज्य ओलम्पिक संघ के राजीव मेहता, डीके सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा