जसपुर, 18 सितम्बर, 2024- जिलाधिकारी एवं आयुक्त गन्ना उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ नादेही चीनी मिल जसपुर की गन्ना पेराई तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने कहा गन्ना पेराई सीजन जल्द शुरू होने वाला है इसलिए सारी तैयारियां पूरी कर ले, ताकि समय से गन्ना पेराई प्रारम्भ हो सकें।
मुख्य अभियंता चीनी मिल अभिषेक कुमार ने बताया कि चीनी मिल का ब्वायलर आदि मशीनों का मेंटेनेंस व सफाई कार्य चल रहा है जो 30 अक्टूबर से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा ताकि गन्ना पेराई समय से प्रारम्भ की जा सकें। जिल पर जिलाधिकारी ने चीनी मिल मेें धीमे मेंटिनेंस कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सख्त निर्देश दिये कि कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करें व निर्धारित समय पर गन्ना पेराई शुरू करें। निरीक्षण के दौरान किसानों व जनप्रतिनिधियों में मिल में स्थाई महाप्रबन्धक की तैनाती के साथ ही कर्मचारियों के तैनाती करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, किसान चौ0 किशन सिंह, तरसेम सिंह देओल, प्रेम सिंह सहोता आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया