Jaspur Times

News Portal

एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा किया गया साइबर सेल का आकस्मिक निरीक्षण।

एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा किया गया साइबर सेल का आकस्मिक निरीक्षण।

साइबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम करने और साइबर पीड़ितों की तत्काल सहायता करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रुद्रपुर।एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में स्थित साइबर सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा साइबर सेल में नियुक्त कर्मचारियों के कार्यो की समीक्षा की गई और साइबर सेल को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उधम सिंह नगर साइबर सेल द्वारा वर्ष 2024 में अब तक अठासी लाख से अधिक की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई है और साढ़े आठ करोड़ की धनराशि विभिन्न खातों में होल्ड करवाई गई है।

एसएसपी महोदय द्वारा साइबर सेल में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों को साइबर पीड़ितों की तत्काल सहायता करने और कार्यों में अधिक गुणवत्ता लाने हेतु निर्देशित किया गया।