हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है. दो युवकों के ऊपर आम के बगीचे में ले जाकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है पूरे मामले में पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस एक आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया है कि मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि.
सात अक्टूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था. उसकी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी. रात में जब उसकी बेटी वापस लौट रही थी तभी दो युवकों ने उसे आम के बगीचे में खींच ले गए.
इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया.इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए. बेटी जब घर पहुंची तो अपने साथ हुई घटना को उसको बताया इसके बाद उसके होश उड़ गए.उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया.उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दूसरा आरोपी फरार है.
थाना प्रभारी मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी का मेडिकल कराया गया है. एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया