किच्छा में हुई चौकीदार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि किच्छा में पालेज चौकीदार चरण सिंह की हत्या का मामला सामने आया था। मामले की जांच की गई तो सामने आया कि घटना की रात पालेज में बनी झोपड़ी में चरन, उसके बेटे सूरज और सूरज के दोस्त धर्मेंद्र ने साथ खाना खाया था। इस दौरान सूरज और धर्मेंद्र के बीच मोबाइल को लेकर झगड़ा इस दौरान चरन ने धर्मेंद्र की पिटाई की थी। इस दौरान धर्मेंद्र भाग गया था और सूरज अपने घर चला गया था। पिटाई से खुन्नस खाया धर्मेंद्र दोबारा झोपड़ी में पहुंचा था और चरन के सिर पर सबल से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने धर्मेंद्र निवासी ग्राम तिलियापुर सितारगंज और हाल निवासी शहदौरा कलकत्ता फार्म को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त सबल और खून लगे कपड़े बरामद किए है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन