आरोप, यहाँ चलरहा था गर्भपात कराने का धंधा, शिकायत पर हुई कार्यवाही
जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और तहसीलदार ने छापामारी कर अवैध रूप से चल रहा नर्सिंग होम को सील कर दिया।
गत बृहस्पतिवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, तहसीलदार शुभांगिनी, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने संयुक्त रूप से खेड़ा रोड पर अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा। डॉ. गहलोत के अनुसार शिकायत मिली
थी की एक महिला अवैध रूप से नर्सिंग होम चला कर किसी महिला का गर्भपात कर रही है।
उन्होंने नर्सिंग होम को सील कर दिया। नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने के आरोप की जांच की जा रही संवाद है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपी महिला को उसके परिजन को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन