रूद्रपुर,- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कलेक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय वनाग्नि प्रबन्धन समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने लिए समय से फायर लाईन बनाई जायें। उन्होंने जनपद में वनाग्नि से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु तीनों प्रभागों में मास्टर कन्ट्रोल रूम समय से स्थापित करने तथा मास्टर कन्ट्रोल रूम के नम्बर भी सार्वजनिक करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होने ब्लॉक तथा ग्राम स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समितियों को संक्रिय करने, चिन्हित संवेदनशील स्थानों के आस-पास वाली ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासियों को वनाग्नि की रोक-थाम, बचाव आदि के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने व समय से बैठके करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने वन क्षेत्रों वाले गावों के युवक तथा महिला मंगल दलों को सक्रिय करने तथा वॉलिन्टियर बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर, पुलिस, राजस्व, शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये।
प्रभागीय वनाधिकारी वनाधिकारी हिमांशु बागरी व यूसी तिवारी ने बताया कि जनपद की तीनो प्रभागों में 55 क्रू स्टेशन स्थापित किये जाते है तथा लगभग 877 नियमित एवं दैनिक श्रमिक तैनात किये जाते है। उन्होेने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मकाल में 70 अग्नि घटनाए हुई जिसमे 78.59 हेटेयर वन प्रभावित हुए। उन्होने बताया कि विकास खण्ड एवं ग्राम स्तर पर समितिया गठित है।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वीसी के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी जुड़े थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता