पूर्व विधायक डॉ सिंघल सहित जिला अध्यक्ष भाजपा व स्थानीय पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक खनना ने आज सब्जी मंडी बाजार चौक में अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया, चुनाव कार्यालय का जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व भाजपाईयो ने जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल का स्वागत किया वही कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्याशी अशोक खन्ना को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वही जिला अध्यक्ष गुजन सुखीजा ने जनता से अपील करी कि वह निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक खन्ना को चुनाव जिताकर जसपुर का चेयरमैन बनाएं। अशोक खन्ना ने कहा कि वह नगर में सड़के, बिजली, पानी, सफाई, जल भराब, बरात घर, पार्क, रैन बसैरे, शैचालय, चिकित्सा जैसे जनता की मलभूत जरूरतो के विकास कार्य करेंगे। मौके पर मुकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, डॉ. सुदेश कुमार, राजकुमार चौहान, खड़क सिंह, डॉ. एम पी सिंह, शीतल जोशी, तरूण पधान, सन्नी पधान, गुरताज भुल्लर, अमित नारंग, लवीश अरोरा, निकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, त्रिलोक अरोरा, विमल अग्रवाल, चेतन बंसल, निखिल राजपूत, आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया