रुद्रपुर में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोस्त हैं, जो जल्द पैसे कमाने के लालच में अवैध शराब की तस्करी करने लगे थे। पुलिस उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।
ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम फुटबाल मैदान में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से कच्ची शराब के 157 पाउच बरामद हुए। पूछताछ में एक ने अपना नाम मूलरूप से कैलाशनगर थाना गांधीनगर (नोएडा) व हाल में वार्ड नौ शिवनगर निवासी रोहित बताया। दूसरे आरोपी का नाम अंकुर निवासी ग्राम उदरा बहेड़ी (बरेली) बताया। वह इन दिनों ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में रह रहा है। पूछताछ में बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और जल्द अमीर बनने के चक्कर में कच्ची शराब बेचने का काम कर रहे थे।
डीजे बजाने का ऑफ सीजन आया तो करने लगा शराब की तस्करी
कोतवाली पुलिस ने संतोषी माता मंदिर को जाने वाले तिराहे के पास सड़क के किनारे जरिकेन पकड़े एक संदिग्ध को पकड़ा। उसने अपना नाम सतेंद्र सागर निवासी वार्ड 19 खेड़ा बताया। उसने कहा कि वह डीजे का काम करता है। वर्तमान में ऑफ सीजन होने की वजह से उसने कच्ची शराब बेचने का धंधा शुरू किया है। वह बिगवाड़ा से किसी व्यक्ति से शराब लेकर खेड़ा में बेचने जा रहा था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया