April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

काम की खबर:नंदा गौरा योजना के लिए 15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

देहरादून।प्रदेश में इस साल नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन का समय दिसंबर में खत्म हो गया था, लेकिन प्रदेश के कई जनपदों से लगातार मांग आने के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को एक सप्ताह के लिए आवेदन फिर खोलने के निर्देश दिए हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक नंदा गौरा योजना में 36 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

You may have missed