, a
जसपुर। लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश है। अखलाक अहमद के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम चतर सिंह चौहान के साथ बैठक की।
उन्होंने एसडीएम को बताया कि सोमवार को मोहल्ला नई बस्ती में नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। इसके अलावा पंजाबी कॉलोनी व मोहल्ला नई बस्ती से चोर दो बाइक चोरी कर ले गए हैं।
आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में चोर आने की सूचना से लोग चिंतित हैं। इससे शहर में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। लोगों ने एसडीएम से लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने के लिए ज्ञापन दिया। वहां गुलजार सिद्दीकी, मोनिस राजपूत, असद अख्तर, शाने इलाही, वसीम अहमद, नदीम अहमद, मो. नौशाद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव