हरिद्वार।राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित की गई कबड्डी, कुश्ती के बाद हॉकी की महिला टीम में भी हरिद्वार की बेटियों का दबदबा रहा है। जिले की आठ बेटियों पर चयन कमेटी की ओर से भरोसा जताया गया है। इन पर उत्तराखंड प्रदेश के लिए मेडल जीतने का दारोमदार है।
वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। इसमें प्रदेश की टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित की गई कबड्डी, कुश्ती के बाद हॉकी की महिला टीम में भी हरिद्वार की बेटियों का दबदबा रहा है। जिले की आठ बेटियों पर चयन कमेटी की ओर से भरोसा जताया गया है। इन पर उत्तराखंड प्रदेश के लिए मेडल जीतने का दारोमदार है।
वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। इसमें प्रदेश की टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।ये हैं टीम में
खास बात ये है कि महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी हरिद्वार से चयनित हुई हैं। इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं।
रुड़की प्रीति शर्मा का भी राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयन हुआ। श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं। मुस्कान कटारिया भी वंदना कटारिया के गांव की रहने वाली हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा