काशीपुर। 13 दिन पहले बड़े गुरुद्वारे के सेवादार की सड़क हादसे में मौत के मामले में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कराया है। ग्राम बांसखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र पूरन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मामा विचित्र सिंह बड़े गुरुद्वारे में सेवादार थे। 31 जनवरी, 2025 को सुबह साढ़े छह बजे वह साइकिल पर लंगर लेकर कुंडेश्वरी जा रहे थे। मालवा फार्म के पास डंपर के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। तेजी में होने से डंपर भी सड़क किनारे पलट गया। हादसे में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन