जसपुर,। बाबा दर्शन सिंह कुल्लीवाले की याद में नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किए। साथ ही श्रद्धालुओं को फल, पानी एवं चाय का वितरण किया गया। रविवार को बाबा दर्शन सिंह की याद में निकाले गये नगर कीर्तन की शुरुआत बाबा गुरुदेव सिंह ने काशीपुर के ग्राम अजीतपुर से कराई। कीर्तन काशीपुर, कुंडा, गोविंदपुर गुरुद्वारा होता हुआ जसपुर पहुंचा। नगर कीर्तन का रास्ते में सेवादारों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगे सेवादार झाडू से सफाई कर पानी छिड़कते चल रहे थे। पंचप्यारे कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। पालकी में गुरुग्रंथ साहब विराजमान थे। विधायक आदेश चौहान, समदर्शी संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने पंचप्यारों को सरोपा भेंट किए। नगर कीर्तन का समापन बूढ़ा फार्म पतरामपुर में किया गया। यहाँ मो. यामीन, प्रेम सहोता, डॉ सुदेश, एसपी सिंह, सरदार महेंद्र, कुलवंत सिंह, गुरूदेव सिंह, संजय राजपूत, त्रिलोक अरोरा, मोइन, हिमांशू, नईम प्रधान, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन