Jaspur Times

सच्ची खबर आप तक

जसपुर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग तीन पदों पर चुनाव कराने की संभावना जताई

Spread the love

ब्यूरो चीफ़

जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव जून में हो सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पांच अप्रैल से पांच मई तक नए सदस्य बनाये जायेंगे। चुनाव को चुनाव अधिकारी भी बना दिए गए हैं और वर्तमान अध्यक्ष तरुण गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।यहां बता दें कि जनवरी 2021 में व्यापार मंडल के चुनाव कराये गए थे। पिछले साल कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन किन्ही कारणों से चुनाव नहीं हो सके थे। अब चुनाव प्रक्यिा को आगे बढ़ाया गया है।

सोमवार को निजी रेस्टोरेंट पर बैठक में कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला उपाध्यक्ष तरुण बंसल, जिला महामंत्री जतिन नरूला, प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से वार्ता कर चुनाव कराने को कहा। उन्होंने व्यापार मंडल कार्यकारिणी को भंग कर अध्यक्ष तरुण गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। आपत्ति, सुझाव, मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद चुनाव की तिथि घोषित होगी। संभावना है। है जून आखिर तक चुनाव करा लिए जायेंगे। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी
सत्यवान गर्ग, सहायक चुनाव अधिकरी निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, जतिन नरूला, तरुण बंसल, इस्लाम सहारा रहेंगे। इस दौरान महफूज मंसूरी, नासिर अली, मोहसिन, सोनम कादरी, अर्पित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

जसपुर में सोमवार को निजी होटल में बैठक के दौरान जुटे व्यापारी।
जसपुर। इस बार अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव कराने की संभावना जताई गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री के अलावा महिला उपाध्यक्ष एवं मंत्री के पद पर चुनाव कराने की बात कही।

कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे तरुण, जून में हो सकते हैं चुनाव

■ पिछले साल पूरा हो चुका है व्यापार मंडल का कार्यकाल