जसपुर, । नगर के अस्पताल रोड पर एक अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होने का मामला सामने आया हे। सीएमएस ने अफसरों को बुलाकर मशीन को सील कराकर पुलिस के सपुर्द करा दिया। मामले में केस दर्ज की कार्यवाही अमल मे लाई जा रही हे। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत, चिकित्सा कर्मियों के संग किसी जांच में जा रहे थे।इसी बीच अस्पताल के बराबर में चल रही खुशी पैथ लैब में पहुंच गए। उन्होंने अपने कर्मियों से लैब को चेक करने को कहा। इस दौरान एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन वहां पर मिली।बताया गया कि इस मशीन को यूपी से केवल अल्ट्रासाउंड के लिए लाया जाता था। मशीन को देखकर सीएमएस हतप्रभ रह गए। इस दौरान लैब में मौजूद लोग बाहर निकल गए। सीएमएस ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम चतरसिंह अपने संग कोतवाल जगदीश ढकरियाल, नायब तहसीलदार बीसी आर्य को लेकर लैब पर पहुंच गए तथा कार्रवाई कराकर मशीन को सील करा दिया। सीएमएस ने बताया कि मशीन को बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। मशीन को पोर्टेबल मशीन को यूपी से जरूरत होने पर ही मंगाया जाता था। मामले में रिपोर्ट बनाकर पुलिस एवं चिकित्सा अफसरों को भेज दी।खबर लिखें जाने तक मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही जारी थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया