रूद्रपुर, 21 मार्च, 2025 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों एवं जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के साथ सी०एस०आर० से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर औद्योगिक इकाईयों के साथ विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के उद्योगों द्वारा सी०एस०आर० के तहत् किये जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने एवं उन प्रस्तावों पर औद्योगिक इकाईयों के सहयोग से सुचारू रूप से कार्य किया जाना है। उन्होने कहा कि औद्योगिक इकाईयों द्वारा सीएसआर के तहत जो भी कार्य किये जाये उसके लिए विभागों द्वारा प्राप्त कार्यो हेतु प्रस्तावों के अनुरूप कार्य किये जाये ताकि विभागों/जनता के आवश्यकतानुसार कार्य कार्य हो सकें।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर निगम, कृषि, उद्यान, कार्यक्रम, उरेडा, दुग्ध, मत्स्य, सेवायोजन विभाग, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने प्रस्तावों को विस्तृत रूप से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित उद्यमियों के साथ साझा किये गये।
बैठक में अपर सचिव उत्तराखण्ड शासन मनमोहन मैलानी, मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल कमल कफल्टिया, सहित उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया