रूद्रपुर, 21 मार्च, 2025 – जनपद के सभी तहसीलो में सर्किल दर निर्धारित करने हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरया ने शुक्रवार को सभी उप जिलाधिकारियो, सब रजिस्ट्रारों से वर्चुअल बैठक की। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियो को सब रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दो दिन में सर्किल दर निर्धारित कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सर्किल दर निर्धारण में किसी भी मार्गदर्शन की जरूरत हो तो अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व से जानकारी ले सकते है।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दो दिन में सर्किल रेट निर्धारण कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये ताकि शीघ्र स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डां0 पंकज कुमार शुक्ल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक आयुक्त निबंधक, उप जिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश जोशी सहित सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा