संवाददाता ज.टा
उधम सिंह नगर उत्तराखंड 29 जनवरी 2024
मायके वालों ने रविवार को किया हंगामा , पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
बाजपुर। नगर के मोहल्ला आलापुर में शनिवार को एक महिला संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली थी। रविवार को मृतका के मायके वालों ने हंगामा कर पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। वह रिपोर्ट दर्ज होने पर ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया जिसके बाद अंतिम संस्कार कर किया गया। मृतका के पिता जसपुर निवासी भूप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराली आए दिन उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों से कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। 26 जनवरी को उनकी पुत्री का फोन आया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दामाद ने फोन कर उनकी पुत्री को जसपुर लेकर आने की बात कही थी। भूप सिंह ने बताया कि 27 जनवरी उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री ने अचानक फांसी लगा ली। इस दौरान भूप सिंह ने आठ लोगों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण फांसी से दम घुटना आया है। महिला के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।इसके बाद दामाद ने फोन कर उनकी पुत्री को जसपुर लेकर आने की बात कही थी। भूप सिंह ने बताया कि 27 जनवरी उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री ने अचानक फांसी लगा ली। इस दौरान भूप सिंह ने आठ लोगों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण फांसी से दम घुटना आया है। महिला के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाज सेवी अशोक खन्ना ने बाजपुर पहुंच कर उठाई न्याय की मांग
नगर के वरिष्ठ समाज सेवी अशोक खन्ना ने बाजपुर पहुंच कर जसपुर की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानून कारवाई करने की पुलिस से मांग की। रविवार को वरिष्ठ समाज सेवी व भाजपा नेता अशोक खन्ना मृतिका के परिजनों के साथ बाजपुर पहुंचे ।उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ले जाने की पुरजोर मांग उठाई।भाजपा नेता अशोक खन्ना ने बताया कि बाजपुर पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव