April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर:सीएम धामी की सौगात, 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को शासकीय स्वीकृति मिल

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती नौ मार्च को काशीपुर पहुंचने पर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। इस दौरान मेयर बाली ने 11 मांगों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था। इन मांगों को अब शासकीय स्वीकृति मिल गई है, जिससे शहर की जनता और पार्षदों में खुशी है।

दरअसल, बीते माह नौ मार्च को मुख्यमंत्री धामी ने 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। उसी समय महापौर दीपक बाली ने काशीपुर की जनता की ओर से काशीपुर के समृद्ध एवं समग्र विकास के लिए 11 मांगों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था। उन्होंने सभी 11 मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। अब उन घोषणाओं को शासकीय स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत केवीआर हॉस्पिटल से धनोरी तक और बिजनेस इन होटल से परमानंदपुर लिंक मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, नगर निगम परिसर में आधुनिक भवन, आवासीय परिसर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। साथ ही, काशीपुर के 17 नए वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की स्वीकृति मिली है। गोशाला निर्माण और टांडा तिराहा पर एकीकृत प्रशासनिक भवन की योजना भी शामिल है। इसी क्रम में बालिका इंटर कॉलेज मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। मेयर दीपक बाली ने कहा कि यह घोषणाएं केवल कागज पर बनी योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये वह मजबूत नींव हैं जिस पर आने वाले समय का विकसित काशीपुर खड़ा नजर आएगा।

You may have missed