उधम सिंह नगर उत्तराखंड 12 फरवरी 2024
जसपुर । सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जयपुर के महुआ डाबरा के लोगों को पीने के पानी की किल्लत से निजात मिलने जा रही है।महुआखेड़ा गंज और महुआडाबरा में नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य हुआ था। कई जगहों पर अभी भी कार्य चल रहा है। अब बचे हुए क्षेत्रों में जल निगम अमृत योजना 2.0 के तहत कार्य कराएगा जिसकी शुरुआत महुआखेड़ा गंज और महुबाडाबरा से होगी। दोनों क्षेत्रों में सर्वे पूरा करा लिया गया है। महुआखेड़ा गंज में 25 हजार व महुआडाबरा में लगभग 15 हजार की आबादी है। जहां लोगों को अभी पुरानी लाइन से पानी मिल रहा है। इस कार्य को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से पूरा कराया जाना है। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों को भी चिह्नित कर सर्वे कराया जाएगा।
महुआखेड़ा गंज व महुआडाबरा में सर्वे पूरा कर लिया गया है। जल्द ही डीपीआर बना कर शासन को भेजी जाएगी। एडीबी संस्था के सहयोग से यह कार्य कराया जाना है।
- शशिपाल चौहान, सहायक अभियंता, जल निगम

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया