अमानगढ़ रोड से बड़ी नहर के किनारे बढियोंवाला मार्ग का होगा नवर्निर्माण।
जसपुर।
पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 61 लाख बाईस हजार रुपए की लागत से अमानगढ़ रोड से बड़ी नहर के किनारे बढियोंवाला तक लगभग 2 किमी मार्ग के नवनिर्माण की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृती हो गयी है । इस मार्ग के निर्माण हेतु शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उक्त मार्ग की स्वीकृति होने पर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल सहित भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और सांसद अजय भट्ट जी और लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का आभार प्रकट किया है।इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार , मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर जी और मनप्रीत लाडी जी, जिला महामंत्री डॉ सुदेश चौहान जी, सुधीर विश्नोई , तरुण गहलोत, सन्नी पधान जी, अभिषेक चौहान, देवेंद्र चौहान, विजयपाल, आलमगीर, सरफराज जी समेत आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन