किच्छा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा व ई ओ किच्छा ने हल्द्वानी मार्ग, रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए फड़, खोखा और ठेलों को सख्ती से हटाया।
मंगलवार प्रातः उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र एवं अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारी एवं प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का आदेश अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास खुले में खोखा लगाकर मीट और मछली का कारोबार कर रहे लोगों के खोखे और ठेले प्रशासन ने जब्त कर लिये तथा भविष्य में सड़क किनारे खुले में मीट मछली का व्यवसाय ना करने की चेतावनी दी गई थी।नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास विगत कई समय से मीट मुर्गा एवं मछली विक्रेता खुले में व्यवसाय कर रहे थे जिन्हें कई बार चेतावनी दी गई कि वे लोग अपना व्यवसाय बंद स्थान में करें। किंतु चेतावनी के बावजूद भी ठेला खोखा व्यापारी सड़क पर खुले में व्यवसाय कर रहे थे, जिस पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन एवं उप जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए इन्हें हटा दिया।
एसडीएम ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए एवं बीमारियों के बढ़ते क्रम में सभी खाद्य विक्रेता खुले में सामग्री कटाई ना बेचें। इस उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह एवं पुलिस को सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव