रूद्रपुर 30 अप्रैल 2025- अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खटीमा एस के अग्रवाल ने बताया कि लोनिवि खण्ड खटीमा के अन्तर्गत राज्य मार्गों, मुख्य जिला मार्गों व अन्य जिला सड़क मार्गाे को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। उन्होने बताया कि मंगलवार 29 अप्रैल 2025 तक 11 सड़क मार्गों में लक्षित लम्बाई 204.81किमी के सापेक्ष 142 किमी लम्बाई सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता अग्रवाल ने बताया कि लक्षित सड़क 15 मई तक गड्ढा मुक्त की जानी है। उन्होने बताया कि निर्धारित तिथि तक सड़क गड्ढा मुक्त लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा