रूद्रपुर 03 मई, 2025 – अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने शनिवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। उन्होने परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया