April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने टीडीसी व राष्ट्रीय बीज निगम के अधिकारीयों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

रूद्रपुर 08 मई, 2025 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एवं तराई विकास निगम की बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी व राष्ट्रीय बीज निगम के मध्य आपसी सहयोग से दोनो संस्थाओं को लाभ बड़ेगा। उन्होेने कहा कि दोनो संस्थाए दीर्घकालिन व्यवसाय की दृष्टि से कार्य करें ताकि दोनो संस्थाए लाभान्वित हो सकें। उन्होने कहा कि टीडीसी एक सेंटर ऑफ एक्लेंस पर कार्य कर रही है, जिसमे राष्ट्रीय बीज निगम का सहयोग लिया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा टीडीसी वर्तमान में अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने और व्यय कम करने पर कार्य कर रही है। जिससे आगे जाकर संस्थान की स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होने राष्ट्रीय बीज निगम से भी सहयोग लेने के निर्देश टीडीसी अधिकारियों को दिये। टीडीसी राष्ट्रीय बीज निगम के लिए डैंचा, तिल, सब्जी बीज जैसे मेथी, पालक, धनिया, टमाटर बीजों का उत्पादन कर उपलब्ध करा सकती है। उन्होने राष्ट्रीय शोध संस्थान जैसे आईएआरआई पूसा, आईआईवीआर बनारस, बीपीकेएएस अल्मोड़ा आदि से सम्पर्क कर पैत्रिक बीज/प्लांटिंग मैटेरियल लेने व देने हेतु समन्वय करने के निर्देश दिये साथ ही बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से भी सम्पर्क कर टीडीसी का कार्य विस्तार करने को भी कहा।
बैठक में महाप्रबंधक टीडीसी/मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, आरएम राष्ट्रीय बीज निगम महेन्द्र चौधरी, प्रबंधक उत्पादन डॉ0 पीके मिश्रा, टीडीसी के डॉ0 दीपक पाण्डे आदि मौजूद थे।


You may have missed