April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

पूर्व सांसद बाबा की पत्नी रानी मणिमाला का निधन, धनौरी फार्म में किया जाएगा अंतिम संस्कार


काशीपुर।कुमाऊं नरेश व पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रानी मणिमाला का मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार सुबह करीब नौ बजे अंतिम सांस ली।

रानी मणिमाला के निधन की सूचना पर जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

You may have missed