March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारीयों को केंद्र सरकार की योजनाओं को शतप्रतिशत लोगों को लाभ पहुँचाने के दिये आदेश

रूद्रपुर 14 मई, 2025 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में सभी अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम जनमन आदिवासी न्याय महाअभियान योजना व पीएम धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के अन्तर्गत शतप्रतिशत लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जनपद में जनमन योजना के अन्तर्गत 43 जनजाति गॉव व धरती आभा योजना के अन्तर्गत 68 गॉव चिन्हित है।
जिलाधिकारी ने योजनान्तर्गत निर्माणाधीन छात्रावासों, बहुद्देशीय भवनों का कार्य तीव्रता से कार्य करते हुए पूर्ण करने के साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से प्रेषित करने व नये निर्माण कार्यो को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने बातया कि जनमन योजना के अन्तर्गत पूर्व में 824 आवास स्वीकृत हुए थे जिनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनमन योजना के अन्तर्गत चिन्हित गॉवों के सभी परिवारों को पक्का घर, घरों में जल व नल में जल, उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस, विद्युत, सौर उर्जा, सड़क से जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होने कहा सभी गॉवो को संचार व्यवस्था से जोड़ने, सबके राशन कार्ड बनाने, व मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रधानमंत्री पोषण योजना, शतप्रतिशत बच्चों का टीकारण कराने के साथ ही स्केल सेल अनिमिया, क्षय रोग जांच कर उपचार कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने जनजाति व आदिवासी गॉवों में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालय खोलने व आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के साथ ही आजीविका संवर्द्धन के लिए समूहों का गठन करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने पीएम धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अन्तर्गत जनजातिय क्षेत्रों में यदि आवश्यकता है तो स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, कौशल विकास केन्द्र, बहुद्देशीय भवन, जनजाति बहुद्देशीय मार्केट प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, ओसी गौरव पाण्डेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, एसीएमओ डॉ0 एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरिूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, सहायक निबंधक सहकारिता सुमन कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, परियोजना अधिकारी उरेडा संदीप कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा, विद्युत एसके तिवारी आदि मौजूद थे।