देहरादून।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत गोवर्धन दास आज अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर सूचना विभाग में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।
अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि गोवर्धन दास द्वारा अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया गया। उनकी सेवाएं अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी, श्री रामपाल सिंह रावत, फोटो फिल्म अधिकारी श्री शेखर चन्द्र जोशी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।
विदाई सम्मान समारोह में सूचना कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत द्वारा श्री गोवर्धन दास के सम्मान में सम्मान पत्र पढ़ा गया। संघ के महामंत्री श्री अंकित कुमार, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार धीवान, संयुक्त मंत्री श्रीमती पारूल चौधरी, संगठन मंत्री श्री सतेन्द्र बिजिल्वाण, संयोजक श्री अरूण कुमार द्वारा संघ का स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार शुक्ला, श्री रणजीत सिंह बुदियाल, श्री जगदीश पटवाल, संघ के पूर्व महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट सहित सूचना विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन