संविदा , उपनल , आउटसोर्स, मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि पर्यावरण मित्रों को नियमित करने की मांग की
जसपुर । उत्तराखंड की नगर निकायों में वर्षो से कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी , संविदा , उपनल , आउटसोर्स , मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि पर्यावरण मित्र भी शीध्र ही नियमित होंगे । बुधवार को देहरादून सचिवालय में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड शासन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर 09 सूत्रीय मांगों से भरा ज्ञापन देकर राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा नगर निकायों में 12 जून 2015 को लागू किए गए पुर्नगठन ढाँचा संख्या- 757 को संशोधित करने , नगर निकायों में ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने , नगर निकायों में वर्षो से कार्यवाहक सफाई नायक के रूप में कार्य कर रहे सभी पर्यावरण मित्रों को सफाई नायक के पदों पर पदोन्नति करने तथा हाई कोर्ट के आदेशानुसार निकायों में कार्यरत सभी दैनिक वेतन भोगी , संविदा , उपनल , आउटसोर्स, मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि पर्यावरण मित्रों को नियमित करने की मांग की । संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने नगर निकायों में बड़े हुए क्षेत्रफल के आधार पर पूरे राज्य में 20 हजार पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति कराने की आदि मांग रखी। जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य की नगर निकायों में कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों के नियमित करने की शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है और विभागों के साथ ही निकायों के सभी पर्यावरण मित्रों को भी नियमित किया जाएगा । उन्होंने संगठन की सभी मांगों को शीध्र ही निस्तारण करने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही विकास नगर शाखा अध्यक्ष सतीश पारछा , सुभाष सिंह , अंकुश चौधरी , श्याम सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता