जसपुर में मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के तीन पदों के लिए हुये चुनाव मे नायब सदर पर ख़ादिम अली सेकेट्री पद पर इस्लाम सहारा व खजानची पद पर मोबीन विजयी हुये। तीनो पदाधिकारीयों को चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र सौंपे।
शनिवार को मदरसा बदरुल उलूम मे तीनो पदों के लिए चुनाव सम्पन्न हुये। जिस मे 60 मतदातो मे से 59 मतदातोंओ ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया। चुनाव समिति के इलकशन कमीशन अतिकुर रेहमान रेहबर ने बताया कि तीन पदों के लिए सात प्रतियाशी मैदान मे थे।जिस मे नायब सदर पद पर ख़ादिम नूरी को 36 मत मिले ज़ब प्रतिद्वंदी शाहिद अली को 22 मिले।एक वोट केंसिल पाया गया। वहीँ सेकेट्री पद पर इस्लाम सहारा ने 43 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी रेहमतुल्ला बाबू को 27 वोटो पराजित कर करारी शिकस्त देकर दमदार जीत हांसिल की।रेहमतुल्ला बाबू को मेहज 16 मतो पर ही संतोष करना पढ़ा। तथा ख़जानची पद पर तीन प्रतियाशी मैदान थे। जिस मे मोबीन आलम ने 38 वोट पाकर जीत दर्ज की। जबकि प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को 21 वोट मिले ज़ब कि मोहम्मद अकरम को कोई वोट नही मिला। इलेक्शन कमीशन द्वारा तीनो प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया गया।
पिछली बार निर्वरोध तो इस बार बम्पर वोटो से जीत दर्ज की इस्लाम सहारा ने
मिले बेपनाह प्यार के लिए जताया सभी का आभार

फाइल फोटो, नव निर्वाचित शहर सेकेट्री इस्लाम हुसैन सहारा
जसपुर।इस्लाम हुसैन सहारा दुसरी बार बिरादरी की शहर कमेटी के दुसरी बार सेक्टरी चुने गये हें। इस कार्यकाल से पूर्व इस्लाम सहारा को निर्वरोध सेकेट्री चुना गया था।इस पद पर रहते हुये उन्होंने अपने तीन साला कार्यकाल मे बिरादरी के लिए सराहनीय कार्य किये थे। जिस को बिरादरी द्वारा सराहा गया था। हाला कि पिछली बार सम्पन्न हुये चुनाव मे स्वास्थ् कारणों के चलते किसी पद पर भी चुनाव नही लड़ पाए थे। इस बार हुये चुनाव मे अधिकांश लोगो ने ना सिर्फ इस्लाम हुसैन सहारा को ज़बरन चुनाव लड़ाया बल्कि बम्पर वोटो से जीत भी दर्ज काराई। इस्लाम सर्व प्रथम सेक्टर सेक्टरी पद पर भी अपनी सरहनीय सेवाएं दे चुके हें।
इस्लाम सहारा ने जसपुर टाइम्स से खास बात मुलाक़ात मे कहा कि बिरादरी ने जो मुझे ज़िम्मेदारी सौंपी हे और बेपनाह प्यार से प्यार से नवाज़ा हे उसका मे हमेशा आभारी रहूंगा। साथ ही उन्होंने अपने सभी वोटर्स,स्पोटर व सभी बिरादरी के लोगो का पुनः दिल से आभार जताते हुये बिरादरी के लिए पूरी शिद्द्त से काम करने का भरोसा दिलाया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता