रुद्रपुर, 24 जून 2025 -उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरी और ग्रामीण बेरोजगारों, प्रवासी कुशल एवं अकुशल श्रमिकों, हस्तशिल्पियों, शिक्षित युवाओं, छोटे उद्यमियों, व्यवसायियों एवं पथ विक्रेताओं को बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला महाप्रबन्धक विपिन कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के लिए विभागीय पोर्टल www.msy.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत परियोजना लागत के 15 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने उद्यम की स्थापना कर प्रदेश के आर्थिक विकास में भागीदार बनें।
जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी योजना संबंधी अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु अपने संबंधित विकासखंड कार्यालय या निम्न दिए गए संपर्क नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विकासखण्ड रुद्रपुर 9411374800, विकासखण्ड सितारगंज 9045611521, विकासखण्ड गदरपुर 8193842986, विकासखण्ड बाजपुर 8979977215, विकासखण्ड काशीपुर 7895505764, विकासखण्ड जसपुर 9760992261, विकासखण्ड खटीमा 8006776423।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया