देहरादून।सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड राहुल कुमार गोयल ने स्पष्ट किया है कि कुछ समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित नागर निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता संख्या को लेकर भ्रामक व त्रुटिपूर्ण जानकारी सामने आई है। इनमें बताया गया कि गत लोकसभा चुनाव में कुल 84 लाख मतदाता थे जबकि पंचायत व निकाय में केवल 78 लाख। यह तथ्य सही नहीं है।
श्री राहुल कुमार गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नागर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूचियां अलग-अलग तैयार कराई जाती हैं। वर्तमान में नागर निकायों में लगभग 30 लाख मतदाता हैं और त्रिस्तरीय पंचायत में हरिद्वार सहित लगभग 56 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार राज्य में कुल 86 लाख मतदाता नागर निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए पंजीकृत हैं, जो लोकसभा/विधानसभा मतदाता संख्या के बराबर हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतदाता सूची को लेकर जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच व्यापक अभियान चलाया गया। सूची को ग्राम स्तर तक प्रदर्शित कर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट sec.uk.gov.in पर उपलब्ध है और इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन