April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर :पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू

जसपुर। उत्तराखंड हाई कोर्ट से सरकार को पंचायत चुनाव कराने के लिए क्लीन चिट मिलने के बाद प्रदेश भर में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश भर में पंचायत चुनाव को दो चरणों मे सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी करली गई है तो वंही विधानसभा के जसपुर विकास खंड में नामंकन

प्रक्रिया की प्रारंभ हो गई है पंचायत चुनाव में सुरक्षा को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वंही विकास खंड जसपुर के रिटर्निंग अधिकारी वी के जैन ने बताया कि आज 2 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। और बताया कि जसपुर ब्लाक में 54 ग्राम पंचायत और 40

जिला पंचायत सदस्य एवं 525 क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन किये जायेंगे दूसरे दिन मंगलवार को 450 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई बीडीओ शिखर चंद जोशी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के अनुसार मंगलवार दूसरे दिन संभावित पंचायत सदस्य के 207 प्रधान पद के 142 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 107 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निष्पक्ष चुनाव कराने को

लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमे चार ए आरओ चार न्याय पंचायतों पर लगाये गए है और नामंकन प्रक्रिया चल रही है। वही प्रभारी निरीक्षक जावेद मलिक ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है और कानून का पालन कराया जाएगा नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्पाद मचाने वाले लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed