March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा चरणजीत सिंह अटवाल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 04 जुलाई। कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा सरदार चरणजीत सिंह अटवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के मध्य अनेक समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सरदार चरणजीत सिंह अटवाल दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर, दो बार लोकसभा सदस्य एवं तीन बार पंजाब विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के पीआरओ गुरदेव सिंह भी उपस्थित रहे।