रूद्रपुर 09 जुलाई, 2025 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोषागार के निकट संस्कृति विभाग का 609.86 लाख की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अभियंता को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यो में तेजी लाते हुए आगामी दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
सहायक अभियंता पेयजल निगम ने बताया कि भूतल में ऑडिटोरियम में मंच के साथ ही 250 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, जिसमे 04 कक्ष, 02 शौचालय, 01 वीआईपी कक्ष, 01 कार्यालय कक्ष बनाये जा रहे है तथा प्रथम तल में 04 कक्ष व 02 शौचालय बनाये गये है। उन्होने बताया कि ऑडिटोरियम का फिनिसिंग कार्य गतिमान है माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम पोर्च को ठीक करने व छत व शौचालयों के डाउन पाईपो को दीवारो के भीतर करने के निर्देश दिये ताकि बाहर दिखाई न दें साथ ही उन्होने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक पेंटिंग, होर्डिग्स लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होने जिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी को नियमित ऑडिटोरियम के कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश मौके पर दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम बीसी जोशी व अवर अभियंता आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता